Download Our App

Home » Uncategorized » तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ उद्घाटन

तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ उद्घाटन

जबलपुर (जय लोक)।
संस्कृत भारती महाकोशल प्रांत के द्वारा तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का प्रारंभ नानाजी देशमुख चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर में हुआ। इस वर्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्रीरीश देव पुजारी, प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर राधिका प्रसाद मिश्रा, मुख्य अतिथि जितेन्द्र अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराग सोनी शामिल हुए।
मुख्य वक्ता श्री पुजारी  ने कहा की विश्व के समस्त देश में संस्कृत विद्यमान है। इंडोनेशिया जैसे देश में रामायण आधारित अनेक प्रस्तुतियां होती है। संस्कृत भारती के सभी कार्य और कार्यक्रमों का  सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग करके अपने कार्यों को प्रचारित करना आना चहिये। जैसे फेसबुक यूट्यूब, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि का सदुपयोग कर इस कार्य को किये जाना चाहिए। इस तीन दिवसीय वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विधि से परिष्कृत किया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करके संस्कृत भारती के विभिन्न आयामों को प्रसारित करने के लिए कार्य रूप में परिणत किया जाएगा। इस अभ्यास वर्ग में महाकोशल प्रांत के 62 कार्यकर्ता समवेत हुये है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ उद्घाटन

Top Headlines

Live Cricket