Download Our App

Home » Uncategorized » तीसरी राज्यसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार,भाजपा अध्यक्ष का इनकार

तीसरी राज्यसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार,भाजपा अध्यक्ष का इनकार

भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर सियासी चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। एक ओर भाजपा के भीतर तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने और कांग्रेस में संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ कहा है कि हमारे पूरे विधायकों के साथ दो सीट की तैयारी है तीसरी सीट के लिए न कोई निर्णय है और नहीं हमने विचार किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक बयान ने तीसरी सीट को लेकर फिर अटकलें तेज कर दी है। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो उम्मीदवारों तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। लेकिन चार नामांकन फॉर्म लेने और भाजपा विधायकों को सोमवार तक भोपाल में रुकने के निर्देश दिए जाने के बाद तीसरे उम्मीदवार की संभावना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। दरअसल 8 जून को नामांकन का अंतिम दिन है।
खंडेलवाल का तीसरे उम्मीवार से इंकार- इन अटकलों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने की पार्टी की कोई रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दो सीटों के लिए पर्याप्त विधायक हैं और कांग्रेस के पास भी अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या है। इसलिए कांग्रेस को किसी तरह की चिंता या डर की जरूरत नहीं है। खंडेलवाल ने कहा कि तीसरी सीट को लेकर न कोई निर्णय हुआ है और न ही इस पर कोई विचार किया गया है। पार्टी की ओर से ऐसा कोई निर्देश भी नहीं मिला है।

 

रांझी में हुई बुजुर्ग महिला का हत्यारा निकला रिश्तेदार, चोरी करने घुसा था घर पर, बुजुर्ग महिला ने पहचाना तो कर दी हत्या

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तीसरी राज्यसभा सीट पर सस्पेंस बरकरार,भाजपा अध्यक्ष का इनकार

Top Headlines

Live Cricket