Download Our App

Home » Uncategorized » तेंदुए ने आंगन में सो रहे बच्चे को खींचा, माँ के जागने पर भागा

तेंदुए ने आंगन में सो रहे बच्चे को खींचा, माँ के जागने पर भागा

मेरठ
मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में देर रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने दावा किया कि उनके गांव में तेंदुआ पहुंच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि घर के आंगन में सो रहे दस साल के बच्चे गुरचरण को तेंदुए ने खींचने की कोशिश की। बच्चे की मां के जागने पर तेंदुआ भाग गया। हालांकि वन विभाग की टीम ने जांच के बाद कहा कि मौके से तेंदुए के पंजे के निशान नहीं मिले हैं।  लतीफपुर के कंकरखेड़ा मोहल्ले में रहने वाली सोनी कौर ने बताया कि सोमवार रात वह चारपाई पर लेटीं थीं। उनके पास ही दूसरी चारपाई पर उनका बेटा गुरचरण(10) सो रहा था। तभी एक तेंदुआ उनके घर में पहुंच गया। तेंदुए ने पैर पकडक़र गुरचरण को खींचने की कोशिश की। गुरचरण रोने लगा तो सोनी कौर ने शोर मचा दिया। तभी तेंदुआ भाग गया और आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में तेंदुआ आने की जानकारी हो गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तेंदुए ने आंगन में सो रहे बच्चे को खींचा, माँ के जागने पर भागा

Top Headlines

Live Cricket