Download Our App

Home » News » तेजी से हो रहा रेलवे ट्रैक का सुधार कार्य, धीमी गति से निकाली जा रही ट्रेनें

तेजी से हो रहा रेलवे ट्रैक का सुधार कार्य, धीमी गति से निकाली जा रही ट्रेनें

जबलपुर (जय लोक)। कटनी-बिलासपुर रेलखंड पर शनिवार सुबह हुए हादसे के बाद रेलवे ने तेजी से सुधार कार्य किया। जिसमें काफी हद तक सुधार कार्य हो चुका है और इस टे्रक से टे्रनों को धीमी गति से गुजारा भी जा रहा है। रेलवे सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि सुधार कार्य जारी है जिसमें कुछ समय लग सकता है। हालांकि जो टे्रनें प्रभावित हुईं थीं उनका संचालक फिर से शुरू हो गया है।
कल सुबह 11 बजे कटनी-बिलासपुर रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिससे रेलवे टे्रक को काफी नुकसान पहुँचा था। वहीं इस हादसे से एक दर्जन टे्रनें प्रभावित हुईं थीं। राहत और सुधार कार्य के लिए जबलपुर से रीलीफ टे्रन भेजी गई। रातभर सुधार कार्य चला, जिसके कारण आज काफी हद तक सुधार कार्य पूरा हो गया है। हालांकि सुधार कार्य में अभी कुछ और काम भी बाकी है। जिसके कारण टे्रनों को यहां धीमी गति से निकाला जा रहा है। इसके साथ ही कटनी जंक्शन होकर और बिलासपुर से बीना की ओर जाने वाली टे्रनों को गे्रट सेपरेटर ब्रिज से गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। डीआरएम ने इस हादसे के जाँच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद टे्रक से कोयला हटाने और वैगन को अलग करने का काम पूरी रात पर चला। शुरूआत में मजदूरों के माध्यम से कोयला खाली कराया गया। काम में देरी होने के कारण जेसीबी की मदद से कोयला और वैगन को हटाया गया।

सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में रेलवे का अमला, जिन्हें अन्य स्टेशनों से बुलाया गया था, क्षतिग्रस्त पटरियों को सुधारने और स्लीपर बदलने के कार्य में लगातार लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस हादसे के कारण सिंगरौली और बिलासपुर मार्ग बुरी तरह प्रभावित रहा और गुड्स ट्रेनों को जहां ग्रेड सेपरेटर से निकाली जा रही हैं तो वहीं यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया गया था, किंतु अब दोनों लाइन सही होने के बाद सभी गाडिय़ां अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से ही चलाया जायेगा।

शनिवार की सुबह 10.30 बजे के लगभग बिलासपुर से कोयला लेकर बड़ोदरा जा रही एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे मुड़वारा स्टेशन से पहले बाबाघाट केबिन के पास पटरी से उतर गए थे। जिसके कारण सिंगरौली, बिलासपुर और बीना रेल मार्ग प्रभावित हो गया था। कटनी, सतना और जबलपुर की टीम सुधार कार्य में लगाई गई थीं तो वहीं रेलवे के बड़े अधिकारी भी मौके पर जमे हुए हैं।

घटना की जाँच के लिए टीम

इस घटना को पमरे मुख्यालय ने भी गंभीरता से लिया है, कटनी-शहडोल रेल मार्ग माल यातायात के साथ-साथ यात्री ट्रेनों के लिए भी काफी व्यस्ततम मार्ग माना जा रहा है, इसलिए हादसे की पलपल की जानकारी पमरे प्रशासन के साथ-साथ रेलवे बोर्ड भी लेता रहा। वहीं रेल संचालन बहाल करने के लिए डीआरएम सहित रेल मंडल के आला अधिकारी 24 घंटे से मौके पर ही मौजूद रहे, घटना के कारणों के लिए जांच टीम गठित की जा रही है, जो कारणों का पता लगाकर जिम्मेदारों पर आरोप  तय करेंगी।

 

12वीं की छात्रा पर हमला, चेहरे व पीठ पर आए 75 टांके, आरोपी का शव ट्रैक पर मिला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » तेजी से हो रहा रेलवे ट्रैक का सुधार कार्य, धीमी गति से निकाली जा रही ट्रेनें
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket