Download Our App

Home » अपराध » थाने में नहीं लिखी गई लूट की रिपोर्ट तो एसपी ऑफिस पहुँचा पीड़ित

थाने में नहीं लिखी गई लूट की रिपोर्ट तो एसपी ऑफिस पहुँचा पीड़ित

जबलपुर (जय लोक)। कोतवाली थाना अंतर्गत 11 अप्रैल को मारपीट के बाद लूट की वारदात ने अलग ही मोड़ ले लिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाहनों के टक्कर के बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी चैन लूटी थी। जबकि पुलिस ने महज चैन गिरने की एफआईआर दर्ज की है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि अब तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि चैन लूटी गई है। इस मामले में जाँच की जा रही है अगर लूट की घटना सामने आएगी तो एफआईआर में धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

इस मामले में शुभम अग्रवाल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से त्रिमूर्ति नगर से शिव नगर जा रहे थे। तभी उनकी कार की रास्ते में मोटर साइकिल से टक्कर हो गई। इसी बीच मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच आरोपियों ने उनके गले की सोने की चैन भी लूट ली। वहीं जब शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई तो पुलिसकर्मियों ने मारपीट के दौरान सोने की चैन गिरने की शिकायत दर्ज कर दी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि थाने में दिखा आरोपी – वहीं शिकायतकर्ता शुभम ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के पश्चात जब वह अगले दिन जब कोतवाली थाना पहुँचा तो वहां पहले से ही आरोपी बैठे हुए थे। जिसमें वह व्यक्ति भी शामिल था जिसने उनकी चैन छीनी थी।

लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में चैन लूट की घटना दर्ज नहीं कि बल्कि शिकायतकर्ता पर दबाव बनाते हुए उलटा शिकायतकर्ता पर ही मामले में फंसाने की धमकी दी। जिसको लेकर शिकायतकर्ता शुभम ने एसपी को लिखित शिकायत भी सौंपी है। जिसमें तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट और जान से मारने की धाराएं दर्ज कराने की माँग की है।

जाँच के बाद सच आएगा सामने
वहीं इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने कहा कि शुभम द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उसकी जाँच की जा रही है। अगर उसके साथ लूट हुई है तो लूट की धाराए बढ़ाई जाएंगी। फिलहाल तो शुरू से ही शुभम चैन गिरने की बात कह रहा था।

हंगामा फेस्ट में पुलिस की कार्यवाही, डीजे जप्त आयोजकों पर भी एफआईआर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » थाने में नहीं लिखी गई लूट की रिपोर्ट तो एसपी ऑफिस पहुँचा पीड़ित
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket