Download Our App

Home » जबलपुर » थोड़ा है..बहुत की जरूरत है..आशीष दुबे के प्रयासों से जागी हवाई यात्रियों की उम्मीदें, जबलपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा की पुन: सौगात शहर के लिए महत्वपूर्ण, संस्थाओं ने किया सांसद का अभिनंदन

थोड़ा है..बहुत की जरूरत है..आशीष दुबे के प्रयासों से जागी हवाई यात्रियों की उम्मीदें, जबलपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा की पुन: सौगात शहर के लिए महत्वपूर्ण, संस्थाओं ने किया सांसद का अभिनंदन

जबलपुर (जय लोक)। प्रचलित वाक्य तो यह है कि थोड़ा है थोड़े की जरूरत है लेकिन अब जबलपुर का रानी दुर्गावती विमानतल (प्रस्तावित नाम) डुमना विमानतल जिस आधुनिक परिपेक्ष में बनकर तैयार है और जबलपुर की देश में जो भौगोलिक स्थिति है उसके अनुसार अब जबलपुर को विकास की नई ऊंचाई और उड़ान देने के लिए थोड़े कि नहीं बहुत अधिक की जरूरत है। लंबे अरसे से लगातार विमान सेवाओं में कटौती का दंश झेल रहे जबलपुर को सांसद आशीष दुबे ने राहत का मलहम देते हुए जबलपुर कोलकाता के बीच की सीधी उड़ान प्रारंभ कराकर पुन: एक सौगात दी है। सांसद श्री दुबे के इस सफल प्रयास के बाद अब जबलपुर के हवाई यात्रियों की उम्मीदों को भी नए पंख लग गए हैं कि जल्द ही देश के विभिन्न बड़े शहरों से और पुरानी बंद हो चुकी नियमित उड़ानों को वापस जबलपुर के डुमना विमानतल से उड़ान भरते देखा जा सकेगा। स्वयं संासद आशीष दुबे भी इस दिशा में अत्यधिक प्रयासरत है कि वह जल्द से जल्द निजी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर जबलपुर को देश के हवाई नक्शे में महत्वपूर्ण स्थान दिला पाएं।

जबलपुर से कोलकाता के लिए जुलाई के अंत अथवा अगस्त माह के प्रारंभिक सप्ताह से प्रस्तावित सीधी हवाई सेवा प्रारंभ होने के निर्णय पर शहर के विभिन्न बंग भाषी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने लोकसभा सांसद आशीष दुबे का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

बंग समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद आशीष दुबे के सतत् एवं प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रारंभ होने जा रही यह हवाई सेवा छात्रों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, पर्यटकों, बांग्लाभाषी समाज सहित संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे जबलपुर की हवाई कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी तथा व्यापार,पर्यटन, शिक्षा एवं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। सांसद श्री दुबे ने इस जनभावना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर निरंतर प्रयास किए।
इस अवसर पर सिटी बंगाली क्लब, करमचंद चौक के अध्यक्ष सुब्रत पाल, सचिव प्रकाश साहा, अनुराग पाल मुकुल घोष, तापस चक्रवर्ती एवं श्रीमति नीलाग्री चटर्जी (कार्यकारिणी सदस्य) ने सांसद आशीष दुबे का अभिनंदन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

श्री रामकृष्ण आश्रम, घमापुर की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अखिलेश गुमास्ता, सचिव नारायण घोष, कोषाध्यक्ष एस.के. मजूमदार, तपन राय घटक, शिशिर मजूमदार, श्रीमति रंजना मजूमदार, श्रीमति मिताली घोष एवं श्रीमति सुजाता घोष (कार्यकारिणी सदस्य) ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सांसद आशीष दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार बंग समाज, जबलपुर की ओर से अध्यक्ष श्रीमति मुक्ता राय, उपाध्यक्ष आलोक बोस, सचिव सुजीत बैनर्जी, संयुक्त सचि सधन दास तथा कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी ने सांसद श्री दुबे का स्वागत किया।

निरंतर जारी रहेंगे प्रयास-आशीष दुबे

सांसद आशीष दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जबलपुर एवं महाकौशल क्षेत्र की सामूहिक आकांक्षाओं की सफलता है। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि जबलपुर को देश के प्रमुख महानगरों से बेहतर हवाई संपर्क उपलब्ध हो, जिससे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिले तथा आम नागरिकों को अधिक सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने इस आत्मीय सम्मान के लिए समस्त बंग समाज का हृदयपूर्वक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

इथेनॉल पर भ्रम फैलाने वाले सोशल मीडिया एनफ्लूएंसरों पर नागपुर में हुई एफआईआर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » थोड़ा है..बहुत की जरूरत है..आशीष दुबे के प्रयासों से जागी हवाई यात्रियों की उम्मीदें, जबलपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा की पुन: सौगात शहर के लिए महत्वपूर्ण, संस्थाओं ने किया सांसद का अभिनंदन

Top Headlines

Live Cricket