Download Our App

Home » News » दादा रोहाणी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

दादा रोहाणी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

गौरव शिखर सम्मान का 1 जुलाई को मानस भवन में हो रहा आयोजन, 12 विभूतियां होंगी सम्मानित

जबलपुर (जय लोक)। सेवा, समर्पण, जनकल्याण और मानवीय संवेदनाओं के पर्याय रहे स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में गौरव शिखर सम्मान  का आयोजन कल 1 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत  जानकारी साझा की गई।
सदस्यों ने बताया कि स्व. दादा ईश्वरदास रोहाणी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और लोकहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को सदैव सेवा का माध्यम माना तथा अपने जन्मदिवस को उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाज सेवा के पर्व के रूप में मनाने की प्रेरणादायक परंपरा स्थापित की।  ईश्वरदास रोहाणी के देवलोक गमन के उपरांत भी उनकी जनसेवा की इस गौरवशाली परंपरा को विधायक अशोक रोहाणी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी सेवा संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस वर्ष पहली बार दादा ईश्वरदास रोहाणी स्मृति गौरव शिखर सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने बताया कि यह भव्य समारोह 1 जुलाई को अपराह्न 3:30 बजे से मानस भवन, राइट टाउन, जबलपुर में आयोजित होगा। समारोह का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाली विभूतियों का सार्वजनिक सम्मान कर समाज में सकारात्मक चेतना एवं सेवा भावना का विस्तार करना है। इस अवसर पर 12 विशिष्ट क्षेत्रों शिक्षा, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति एवं कुटुंब प्रबोधन, युवा प्रेरणा, सनातन ज्ञान, उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पत्रकारिता, सेवानिवृत्त सेवा, विधि एवं न्याय में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को गौरव शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल हरविंदर सिंह वंद्रा करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. जितेंद्र जामदार, डॉ. राजेश धीरावाणी, डॉ. स्वाति गोडबोले, रवि गुप्ता, चैतन्य भट्ट, अजय ग्रोवर, संदीप विजन, रजनीत जैन, पंकज गोयल, अनिल नंदवानी, सौरभ बड़ेरिया, एडवोकेट सुमित रघुवंशी एवं श्री अरुण अग्रवाल (अज्जू) तथा आयोजन सचिव डॉ. सुनील मिश्र उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगा, जिसके पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक एवं विधायक अशोक रोहाणी एवं रिंकू विज, सचिन जैन सहारा भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने जबलपुर के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों एवं युवाओं से इस प्रेरणादायी आयोजन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

पीएम मोदी और प्रधानमंत्री रामगुलाम ने की व्यापक वार्ता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » दादा रोहाणी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

Top Headlines

Live Cricket