Download Our App

Home » Uncategorized » दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, दलबदलुओं को दी चेतावनी, स्वार्थ के लिए भाजपा में जाने वालों का सत्यानाश तय

दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, दलबदलुओं को दी चेतावनी, स्वार्थ के लिए भाजपा में जाने वालों का सत्यानाश तय

सीहोर। सीहोर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा और दलबदल की राजनीति पर जोरदार हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उनका अंदाज बेहद आक्रामक और साफ नजर आया। उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि जो नेता अपनी मूल विचारधारा और पार्टी छोडक़र निजी स्वार्थ के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनका सत्यानाश तय है। उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।
दलबदल करने वाले नेताओं पर सीधा हमला
दिग्विजय सिंह ने दलबदल करने वाले सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जो नेता अपने मतदाताओं की भावनाओं से विश्वासघात करते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करती। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे नेताओं का भविष्य अंधकारमय है और वे जल्द ही राजनीति के हाशिए पर चले जाएंगे।
आप छोड़ भाजपा में जाने वालों पर टिप्पणी
दिग्विजय सिंह ने खास तौर पर आम आदमी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए सांसदों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने सिद्धांतों और विचारधारा को छोडक़र सत्ता के लिए दल बदलते हैं, वे राजनीति की विश्वसनीयता को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि यह प्रवृत्ति देश की राजनीतिक संस्कृति को कमजोर कर रही है।
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार को घेरा
महिला आरक्षण बिल को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीयत इस मुद्दे पर साफ नहीं है। उनका कहना था कि सरकार लगातार महिलाओं को भ्रमित कर रही है और आरक्षण लागू करने के बजाय इसे टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि अगर सरकार गंभीर है तो इसे तुरंत लागू किया जाए।
परिसीमन और जनगणना को बताया बहाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे तर्क (परिसीमन और जनगणना) को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये केवल देरी करने के बहाने हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी महिला आरक्षण लागू किया जा सकता है, लेकिन सरकार जानबूझकर इसे आगे के लिए टाल रही है।

 

आखिर प्रशासन ने लगाई नर्मदा का दोहन कर रही कंपनी के कार्य पर रोक, नदी में पड़े करोड़ों के लोहे को निकालने के लिए गोमती ट्रेडिंग कंपनी महीनों से प्रदूषित कर रही माँ नर्मदा को

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, दलबदलुओं को दी चेतावनी, स्वार्थ के लिए भाजपा में जाने वालों का सत्यानाश तय

Top Headlines

Live Cricket