Download Our App

Home » News » दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

भोपाल (जयलोक)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1.30 बजे इस हादसे की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को 1333/1334 बजे घर ढहने के प्रकार की कॉल मिली थी। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है। बचाव दल मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मंगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

आईएएस अधिकारियों के साथ जिला पंचायत के सीईओ भी बदले, जारी हुई सूची

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे
error: Content is protected !!