Download Our App

Home » राजनीति » दिल्ली में भी बढ़ रही मोहन यादव की धाक : हरियाणा में अमित शाह के साथ जिम्मेदारी देकर भाजपा ने दिया संकेत

दिल्ली में भी बढ़ रही मोहन यादव की धाक : हरियाणा में अमित शाह के साथ जिम्मेदारी देकर भाजपा ने दिया संकेत

भोपाल (जयलोक)। मोहन यादव को अमित शाह के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए जाने का भाजपा के भीतर भी एक बड़ा संदेश है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पार्टी नेतृत्व उन्हें केवल एक क्षेत्रीय नेता तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत नेता के रूप में उभारने की योजना बना रही है।   भाजपा ने एक अहम फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी में उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री को अमित शाह के साथ इतनी महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। पार्टी का यह कदम राष्ट्रीय राजनीति में मोहन यादव के बढ़ते कद और यादव वोटरों पर केंद्रित रणनीति का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।  मोहन यादव की यह नियुक्ति भाजपा की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना और यादव समुदाय के बीच उनकी पहचान को मजबूत करना शामिल है। पिछले कुछ समय में मोहन यादव को कई बड़े चुनावी अभियानों में शामिल किया गया है, विशेष रूप से यूपी और बिहार जैसे राज्यों में, जहां यादव वोटरों का प्रभाव निर्णायक होता है। हरियाणा में भी भाजपा ने अप्रत्याशित जीत हासिल की, जिसमें मोहन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने यादव बहुल क्षेत्रों में पार्टी के प्रचार का नेतृत्व किया और 29 में से 21 सीटों पर जीत हासिल की। इस प्रदर्शन ने पार्टी में उनके कद को और बढ़ा दिया है, जिसके बाद उन्हें हरियाणा का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया।  मोहन यादव की नई जिम्मेदारी के कई मायने हैं। सबसे अहम यह है कि भाजपा अब उन्हें यूपी और बिहार में यादव वोटरों के बीच एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित करना चाहती है। इन राज्यों में यादव समुदाय पारंपरिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का समर्थन करता रहा है, लेकिन मोहन यादव के जरिए भाजपा अब इस समीकरण को बदलने की कोशिश कर रही है। यूपी में अखिलेश यादव और बिहार में तेजस्वी यादव के कद के मुकाबले मोहन यादव को खड़ा करना भाजपा की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » दिल्ली में भी बढ़ रही मोहन यादव की धाक : हरियाणा में अमित शाह के साथ जिम्मेदारी देकर भाजपा ने दिया संकेत

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket