Download Our App

Home » Uncategorized » दिल्ली में हादसा, चार मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौत

दिल्ली में हादसा, चार मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौत

अभी भी कई मलबे में दबे
नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। फिलहाल अभी चार लोगों की मौत की बात सामने आई है, पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, एक महिला और एक पुरुष का शव थोड़ी देर पहले मलबे से निकली गई है।
पुलिस की ओर से अभी दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग एनडी आरएफ, नगर निगम समेत तमाम बचाव दल मौके पर मौजूद है, स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी हुई है। इलाका बेहद घनी आबादी और संकरी गलियों वाला होने के कारण रेस्क्यू में कठिनाई हो रही है।

 

सीएम डॉ यादव सपत्नीक भस्म आरती में हुए शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दिल्ली में हादसा, चार मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!