Download Our App

Home » Uncategorized » देश में कहीं आग उगल रही गर्मी तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

देश में कहीं आग उगल रही गर्मी तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। देश इस समय मौसम के सबसे अनोखे और खतरनाक दौर से गुजर रहा है। एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी से तप रहे हैं, तो दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात का बड़ा अलर्ट जारी किया है।
अगले 72 घंटे देश के कई हिस्सों के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं, जहां 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मौसम का यह बदला हुआ रूप सिर्फ राहत नहीं देगा बल्कि कई जगह तबाही भी मचा सकता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि गर्म हवाओं और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के टकराव की वजह से उत्तर और पूर्वी भारत में मौसम बेहद अस्थिर हो गया है।
बिहार, झारखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और अचानक बर्फबारी तक की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों, कमजोर संरचनाओं और बिजली के खंभों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए किसानों को भी खेतों में न जाने और लगातार मौसम अपडेट देखते रहने को कहा गया है।

 

‘काकरोचों’ ने सोचा भी नहीं होगा कि वे रातों रात इतने फेमस हो जायेंगे…..

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » देश में कहीं आग उगल रही गर्मी तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!