Download Our App

Home » Uncategorized » देश में दूसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर आए जबलपुर ,कल होगा जयपुर में सम्मानित

देश में दूसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर आए जबलपुर ,कल होगा जयपुर में सम्मानित

निगमायुक्त प्रीति यादव प्राप्त करेंगी सम्मान

जबलपुर (जयलोक)।
जबलपुर के लिए यह गर्व की बात है कि आज हम प्राकृतिक रूप से अपनी संपन्नता को सहज पाए हैं कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम सर्वेक्षण 2024 में जबलपुर देश के 131 शहरों में हुए सर्वे पर दूसरे स्थान पर आया है। वहीं प्रदेश में जबलपुर ने इस श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दिशा में नगर निगम के द्वारा किए गए प्रयासों का आंकलन करने के बाद सर्वेक्षण में जबलपुर को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि और स्थान प्राप्त हुआ है। कल 7 सितंबर को पिंक सिटी जयपुर में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में चयनित हुए शहरों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छ वायु परियोजना के नोडल अधिकारी संभव अयाची जबलपुर के खाते में आ रहे इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए जयपुर में उपस्थित होंगे। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ने सभी अधिकारियों को पूर्व से ही निर्देशित किया था और अब सुखद परिणाम आने पर उन्होंने सबको बधाई भी प्रेषित की है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर ने रिकॉर्ड अंक हासिल कर देश में दूसरा और मध्य प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आम नागरिकों से भी प्राप्त हुए सहयोग के प्रति महापौर जगत बहादुर सिंह और निगम आयुक्त प्रीति यादव ने आमजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » देश में दूसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर आए जबलपुर ,कल होगा जयपुर में सम्मानित

Top Headlines

Live Cricket