Download Our App

Home » Uncategorized » दो माह की बालिका का हुआ दिल का ऑपरेशन, मिला नया जीवन

दो माह की बालिका का हुआ दिल का ऑपरेशन, मिला नया जीवन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हृदय की हुई सफल सर्जरी

जबलपुर (जय लोक)। जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित 2 माह की बालिका युसरा फातिमा पिता मोहम्मद हामिद उसमानी निवासी भानतलैया, खेरमाई वार्ड को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सफल सर्जरी कर नया जीवन प्रदान किया।
नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य डॉ. अमजद खान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य परीक्षण करने पहँुची आर.बी.एस.के. टीम डॉ. ने पाया कि बालिका युसरा फातिमा हृदय रोग से ग्रसित है। उनके द्वारा इसकी जानकारी डी.ई.आई.एम. सुभाष शुक्ला को दी गई, सुभाष शुक्ला द्वारा जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञ से उक्त बालिका की जांच कराकर, अनुशंसा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी से की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक््रम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बालिका का रजिस्ट्रेशन कराकर परिजन की सहमति उपरांत बालिका को बडेरिया मैट्रो प्राईम मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल जबलपुर रैफर किया गया।
उक्त चिकित्सालय में 18 सितम्बर को बालिक की सफल सर्जरी नि:शुल्क कर उसे नया जीवन दिया गया।

 

चुनाव आयोग में नियुक्ति कानून और आंतरिक फैसलों पर उठे सवाल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दो माह की बालिका का हुआ दिल का ऑपरेशन, मिला नया जीवन
error: Content is protected !!