Download Our App

Home » Uncategorized » धार्मिक आयोजनों के लिए निशुल्क रहेगा शिवाजी मैदान

धार्मिक आयोजनों के लिए निशुल्क रहेगा शिवाजी मैदान

यथावत रहेंगे शिवाजी मैदान के शुल्क, विधायक रोहाणी मिले ब्रिगेडियर से

जबलपुर (जयलोक)। केंट विधानसभा छावनी पारिषद के अंतर्गत शिवाजी मैदान में धार्मिक आयोजनों को लेकर शुल्क लेने के विषय में आज ब्रिगेडियर दिनेश कुमार जांघू से केंट के विधायक अशोक रोहाणी ने भेंट कर उन्हें पत्र सौंपा। इस पत्र में विधायक ने उनसे आग्रह किया कि धार्मिक आयोजनों के लिए शिवाजी मैदान के नि:शुल्क उपयोग हेतु अनुमति प्रदान की जाए, जिसे उन्होंने स्वीकार कर आवश्यक अनुमति दी। अत: आगामी धार्मिक कार्यक्रमों के लिए शिवाजी मैदान का उपयोग नि:शुल्क रहेगा। शिवाजी मैदान में होने वाले आयोजनों को लेकर केंट बोर्ड ने नए शुल्क की दरें प्रस्तावित की हैं। इन दरों को लेकर विरोध भी शुरू हुआ। इस मामले में विधायक अशोक रोहाणी ने क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर बिग्रेडियर दिनेश कुमार जांघू से भेंट कर शिवाजी मैदान में होने वाले धार्मिक आयोजनों को निशुल्क करवाया।

नशे में कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पाँच लोगों को कुचला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » धार्मिक आयोजनों के लिए निशुल्क रहेगा शिवाजी मैदान

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!