
जबलपुर (जय लोक)। होम साइंस कॉलेज की छात्राओं ने आज कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए शास्त्री ब्रिज चौराहे पर चकाजाम किया। छात्राओं की यह नाराजगी कॉलेज द्वारा जारी की गई नई यूनिफार्म के खिलाफ थी। छात्राओं का कहना है कि दो वर्ष पूर्व ही कॉलेज प्रबंधन ने यूनिफार्म बदली थी और अब अचानक से फिर से नई यूनिफार्म खरीदने का आदेश जारी कर दिया। जिससे परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

यह प्रदर्शन पेरेंटस ऐसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। छात्राओं के प्रदर्शन से शास्त्री ब्रिज चौक में चारों ओर से यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस, कॉलेज प्रबंधन और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि उनकी वर्तमान पोशाक पूरी तरह ठीक है और उसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बड़ी संख्या में ऐसे परिवारों की छात्राएं पढ़ती हैं, जिनके अभिभावक मजदूरी या निजी नौकरी करते हैं। ऐसे में फीस के साथ हर वर्ष नई पोशाक खरीदना उनके लिए मुश्किल है।


11 तहसीलों के तहसीलदार बदले, हर जगह नए अधिकारियों की आमद से धीमी होगी काम की चाल
Author: Jai Lok






