Download Our App

Home » Uncategorized » देखें नए वीडियो से सामने आया सच: 100 की तेज र$फ्तार अर्टिगा बनी स्कूल वैन हादसे की वजह

देखें नए वीडियो से सामने आया सच: 100 की तेज र$फ्तार अर्टिगा बनी स्कूल वैन हादसे की वजह

गरीब वैन चालक की हड्डियाँ टूटी, अर्टिका चालक को थाने से मिली जमानत

जबलपुर (जय लोक)। विगत दिनों धनवंतरि नगर में एक निजी स्कूल के बच्चों को लेकर चलने के लिए तैयार हुई प्राइवेट स्कूल वैन के दुर्घटना के शिकार होने का नया वीडियो सामने आने के बाद इस घटना का सच भी सामने आ गया है। नए वीडियो में साफ  नजर आ रहा है कि स्कूल वैन के प्रारंभ होते ही वह धीमी गति से वाहन को मोडऩे के लिए आगे बढ़ी तभी इस रिहायशी इलाके की चौड़ी रोड पर अंधाधुध तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाई जा रही अर्टिगा गाड़ी में स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर इतनी जोरदार थी की वैन में बैठे बच्चे वाहन का कांच टूटते ही सडक़ पर गिरे। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में नजर आ रही थी। वीडियो में भी प्रत्यक्षदर्शियों का यह दावा स्पष्ट रूप से सही प्रतीत हो रहा है।

इसके पूर्व में जो एक वीडियो जारी किया गया उसमें ऐसा नजर आ रहा है जैसे दोनों वाहनों में सडक़ पर सीधी भिड़ंत हुई। जिसके बाद इसी दृष्टि से लोगों ने इस घटना को देखा और पूरा दोष स्कूल वैन चालक पर थोप दिया गया। लेकिन सिक्के के दूसरे पहलू के रूप में घटना का पूरा सच इस नए वीडियो ने सामने लाकर रख दिया है।

इस सडक़ दुर्घटना में स्कूल वैन चालक को भी गंभीर चोटे आई हैं उसके परिजनों का कहना है कि प्रारंभिक दृष्टि में उसे भी फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। गरीब परिस्थितियों वाले वैन चालक का इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। बड़े आश्चर्य का विषय है कि कोई भी जनप्रतिनिधि और संस्था इस गरीब वैन चालक की मदद के लिए आगे नहीं आई हैं।
इस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि एक तेज़ रफ्तार आर्टिगा कार ने धीरे चल रही वैन को जोरदार टक्कर मारी। वैन चालक ने इंडिकेटर भी दिया था, लेकिन कार की तेज़ गति के कारण यह गंभीर दुर्घटना हुई।

इस हादसे में कई छात्र घायल हुए और वैन चालक की हड्डियाँ तक टूट गईं। अन्य वैन चालकों की माँग है कि पूरे मामले को निष्पक्षता से देखना चाहिए और यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वास्तविक गलती किसकी थी। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन कानूनी प्रावधान के तहत तेज गति से अनियंत्रित वाहन चला रहे अर्टिगा चालक को थाने से जमानत मिल गई।
स्कूल वाहन और वैन चलाने वाले अन्य लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना में वह गरीब वैन चालक भी दुर्घटना का शिकार बना है जो बिना अपनी गलती के इस हादसे के बाद परेशानियों का सामना कर रहा है।

वैन चालक के परिजनों के अनुसार उसने कर्ज लेकर वैन खरीदी है और इसी वाहन को चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करता है। दुर्घटना के बाद अब उस पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ आ गया है गलती नहीं होने के बाद भी वो कानूनी कार्यवाही का सामना कर रहा है। तो उसके परिवार के सामने भी रोजग़ार और जीवनयापन का संकट खड़ा हो सकता है। इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग स्कूली बच्चों के वाहन चलाने वाले चालकों की ओर से की गई है।
इस घटना के नए वीडियो ने लापरवाह वाहन चालक की हरकत को उजागर किया है। नए वीडियो से यह साफ  प्रतीत होता है कि अनियंत्रित रूप से तेज गति से भगाया जा रहा वाहन ही इस दुर्घटना का कारण बना है।

*नए वीडियो ने खोला स्कूल वैन दुर्घटना का राज, तेज़ रफ़्तार बनी हादसे की वजह* #jabalpur
https://www.instagram.com/reel/DePEbapPLk4/?stkn=YWNzZ3ZydHBya2Zh

खाट पर सो रही महिला पर बाघ ने किया हमला

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » देखें नए वीडियो से सामने आया सच: 100 की तेज र$फ्तार अर्टिगा बनी स्कूल वैन हादसे की वजह
error: Content is protected !!