Download Our App

Home » News » नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा शुरू करने जा रही है तैयारियाँ

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा शुरू करने जा रही है तैयारियाँ

उम्र में 60 वर्ष से बड़े और तीन बार पार्षद रहे नेताओं को अब मौका नहीं मिल पाएगा

जबलपुर (जय लोक)। प्रदेश में नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के चुनाव अगले वर्ष 2027 में होने जा रहे हैं। इन चुनावों को लेकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के 1 साल पहले से ही तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया है।
पिछले नगर निगम के चुनाव में प्रदेश की 16 नगर निगम में से पाँच नगर निगम में कांग्रेस के महापौर चुने गए थे। वहीं सिंगरौली की नगर निगम में आम आदमी पार्टी का महापौर चुना गया था। 6 नगर निगमों में चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी में खलबली मची हुई थी। बाद में धीरे-धीरे कई नगरों में कांग्रेस के महापौर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन महापौरों में जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी शामिल थे जो कांग्रेस को छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसीलिए अब भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन की यह रणनीति है कि अगले नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी नगर निगमों में महापौर चुने जाना चाहिए। इसीलिए 1 वर्ष पूर्व से भाजपा संगठन तैयारी शुरू करने जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व नगर निगम और नगर पालिकाओं के चुनाव में युवा उम्मीदवारों और नए चेहरों को मौका देना चाहता है ताकि स्थानीय स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन भी किया जा सके। भारतीय जनता पार्टी का संगठन 1 साल पहले ही उम्मीदवारों की खोजबीन करने का काम शुरू करने जा रहा है। यह भी चर्चा सरगर्म है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार नगर निगम और नगर पालिकाओं के चुनाव में 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके नेताओं तथा तीन बार पार्षद रह चुके नेताओं को शायद ही उम्मीदवार बनाए। भाजपा संगठन उम्मीदवारों के चयन के लिए सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता और उनके जनसामान्य से जुड़ाव को भी एक महत्वपूर्ण आधार चुनाव में चयन के लिए बन सकता है। प्रदेश भाजपा संगठन भाजपा के संभागीय एवं जिले के प्रभारियों को अभी से यह जिम्मेदारी देने जा रहा है कि वह अपने-अपने प्रभाव के क्षेत्र में ऐसे युवा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करें जिन्हें नगर निगम और नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया जा सके।

अब नगर पालिका अध्यक्ष  भी सीधे चुने जाएंगे  
प्रदेश में नगर निगम में महापौर के चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाने की व्यवस्था लागू है। लेकिन नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के चुनाव पार्षदों द्वारा कराए जाने की व्यवस्था अभी तक लागू रही है। लेकिन प्रदेश सरकार ने अब नगर पालिकाओं के अध्यक्षों का चुनाव भी प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं से कराने का निर्णय लागू कर दिया है। अब नगर पालिका अध्यक्षों का भी आरक्षण होगा। नई व्यवस्था में भी भाजपा संगठन नए चेहरों को अधिक से अधिक मौका देने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम, नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों का मौजूदा कार्यकाल 2027 के जून माह में पूर्ण हो जाएगा। लेकिन नये चुनाव की तैयारी दो महीने पहले ही शुरू हो जाएगी।

जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन का जय लोक कार्यालय में आगमन, शहर विकास के लिए प्रबुद्धजनों से सुझाव लिए जायेंगे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा शुरू करने जा रही है तैयारियाँ

Top Headlines

Live Cricket