Download Our App

Home » अपराध » नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और राष्ट्र को करता है प्रभावित -संपत उपाध्याय, नशे से दूरी है जरूरी 15 दिवसीय पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू

नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और राष्ट्र को करता है प्रभावित -संपत उपाध्याय, नशे से दूरी है जरूरी 15 दिवसीय पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से नशा मुक्ति के लिए लगातार जागरूकता लाने का काम किया जाएगा। यह नशा मुक्ति अभियान कल प्रारंभ हो गया है जो 30 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश कैलाश मकवाना के निर्देश पर नशे से दूरी है जरूरी के नारे के साथ युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में अभियान का शुभारंभ श्रीराम कॉलेज परिसर से पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा किया गया।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को प्रभावित करता है। आपने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ होती है। यदि यही शक्ति नशे की गिरफ्त में आ जाए, तो यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्षति है। ऐसे में परिजनों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे सतत मार्गदर्शन और संवाद के माध्यम से युवाओं को इस अंधकार से दूर रखें। समाज मे जितनी भी बुराईयॉ है सबकी जड़ नशा है, जबलपुर पुलिस प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो तथा इस अभियान की जानकारी, जन जन तक पहुचाई जाये।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें शुरु, नए भाजपा अध्यक्ष पर सस्पेंस बरकरार?

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और राष्ट्र को करता है प्रभावित -संपत उपाध्याय, नशे से दूरी है जरूरी 15 दिवसीय पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!