Download Our App

Home » अपराध » नाबालिग किशोरी से दुराचार करने वाला फूफा गया जेल

नाबालिग किशोरी से दुराचार करने वाला फूफा गया जेल

जबलपुर (जयलोक)। 17 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुरुचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते कई महिनों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान ने 5 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया था। थाना ओमती में 10 अगस्त 2024 को 17 वर्षीय किशोरी ने परिजनों के पास पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नेपियर टाउन स्थित हॉस्टल में रहकर होम साइंस कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। 12 मार्च 2022 को होली की छुट्टी पडऩे के कारण उसे अपने घर जाना था। उसी दिन उसके फूफा मनीष द्विवेदी का उसके पास फोन आया कि वह उसे लेकर उसके घर छोड़ देगा। दिन में उसके फूफा उसे लेने के लिए हॉस्टल पहुँचे और उसे रसल चौक स्थित एक होटल में काम के बहाने से ले गए। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद उसके फूफा मनीष द्विवेदी ने उसे लस्सी में नीशीली दवा पिला कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद फूफा ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार अन्य होटलों में ले जाकर बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की। पीडि़ता की शिकायत पर ओमती पुलिस ने आरोपी मनीष द्विवेदी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से ही आरोपी कई महिनों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान जबलपुर द्वारा 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। आरोपी मनीष द्विवेदी को कटनी पुलिस ने गिरफ्तार कर महिला थाना पुलिस जबलपुर के सुपुर्द किया है। जहां से महिला थाना पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

2028 के लिये विधानसभा की 172 सीटों पर भाजपा की तैयारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » नाबालिग किशोरी से दुराचार करने वाला फूफा गया जेल

Top Headlines

Live Cricket