Download Our App

Home » News » निगमायुक्त और अधिकारियों- कर्मचारियों ने मिलकर चलाया विशेष सफाई अभियान, गोपालबाग तालाब की सफाई के लिए सभी ने किया श्रमदान

निगमायुक्त और अधिकारियों- कर्मचारियों ने मिलकर चलाया विशेष सफाई अभियान, गोपालबाग तालाब की सफाई के लिए सभी ने किया श्रमदान

जबलपुर (जयलोक)।  शहर के ऐतिहासिक और प्रमुख जलस्रोतों के संरक्षण की दिशा में नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए निगम ने गोपालबाग तालाब की सफाई श्रमदान से एक बेहद सराहनीय और अनुकरणीय कदम की शुरुआत आज से शुरू की है। आज रविवार को नगर  निगम के आयुक्त  राम प्रकाश अहिरवार ने न केवल गोपालबाग तालाब की साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया, बल्कि स्वयं फावड़ा और तगाड़ी उठाकर श्रमदान की ।
निगमायुक्त श्री अहिरवार सुबह नियमित निरीक्षण के तहत गोपालबाग तालाब पहुंचे थे। वहाँ साफ-सफाई की स्थिति देखने के बाद खुद मैदान में उतरकर कचरा साफ करते देख, वहाँ मौजूद नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह दोगुना हो गया।

दो घंटे तक डटा रहा पूरा अमला

लगभग दो घंटे तक चले इस सघन सफाई अभियान में स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियरिंग विंग और अन्य विभागों के आला अधिकारियों से लेकर सफाई मित्रों तक, सभी कंधे से कंधा मिलाकर जुटे रहे। देखते ही देखते तालाब के घाटों और आसपास के परिसर से भारी मात्रा में प्लास्टिक, सूखा कचरा और जलीय घास को साफ कर दिया गया।इस अवसर पर निगमायुक्त ने कहा कि जलस्रोत हमारे शहर की जीवनरेखा हैं। इनकी रक्षा और स्वच्छता केवल नगर निगम का दायित्व नहीं, बल्कि हम सब का सामूहिक कर्तव्य है। आज हमारे पूरे स्टाफ ने जिस ऊर्जा के साथ श्रमदान किया है, वह शहर को स्वच्छ बनाने के हमारे संकल्प को दर्शाता है।श्रमदान के दौरान निगम के अमले में एक अलग ही ऊर्जा और टीम भावना देखने को मिली।

नागरिकों से अपील

अभियान के समापन पर निगमायुक्त ने स्थानीय निवासियों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम तालाब को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना यह अधूरा है। उन्होंने लोगों से तालाब में कचरा, पूजा सामग्री और प्लास्टिक न फेंकने का आग्रह किया। नगर निगम के इस सामूहिक प्रयास की स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने जमकर सराहना की है।

 

 

ठेका सफाई कर्मियों का नहीं होगा शोषण, समय पर मिल रहा वेतन

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » निगमायुक्त और अधिकारियों- कर्मचारियों ने मिलकर चलाया विशेष सफाई अभियान, गोपालबाग तालाब की सफाई के लिए सभी ने किया श्रमदान

Top Headlines

Live Cricket