Download Our App

Home » Uncategorized » निजी बस गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

निजी बस गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से कई लोग घायल हुए हैं। हादसे में चालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक निजी बस(एनपीटी) करसोग के आनी जा रही थी। इसी दौरान द्य सुबह करीब 11.30 बजे श्वाड-निगान सडक़ पर बस शकेलड़ के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई । हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में 25 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस के साथ प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है। डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि बस चालक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हमारी टीम मौके पर है। घायलों ने बताया कि बस का पट्टा टूटने से हादसा हुआ। पट्टा टूटने के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » निजी बस गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!