Download Our App

Home » News » निर्माण सामग्री अनलोडिंग के समय कारों पर पलटा हाईवा

निर्माण सामग्री अनलोडिंग के समय कारों पर पलटा हाईवा

कई कारें क्षतिग्रस्त, समीक्षा टाउन में देर रात हुआ हादसा

जबलपुर (जय लोक)। सिविल लाइन थाना अंतर्गत समीक्षा टाउन गैस एजेंसी के पास एक हाईवा ने जमकर उत्पाद मचाया। हाईवा ने सडक़ किनारे खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे चार कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। इस हादसे को देखकर क्षेत्र के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उग्र भीड़ को शांत कराया और हाईवा को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद सडक़ पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए के्रन बुलाई गई। पुलिस अधिकारी हाइवा चालक के खिलाफ  केस दर्ज कर जांच में जुट गए हैं।

मामला देर रात का बताया जा रहा है। जब समीक्षा टाउन में भवन निर्माण सामग्री से भरे एक हाईवा का अनलोडिंग के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। हाईवा की चपेट में पास ही खड़ी चार कारें आ गईं जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जाँच में इस बात का पता चला कि समीक्षा टाउन में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। देर रात एम सैंड से भरा हाईवा यहां पहुंचा और अनलोडिंग करने लगा। इसी दौरान हाईवा का नियंत्रण बिगड़ा और वह पलट गया। इस दौरान हाइवा के पास कई कारें खड़ी हुईं थी। जिससे चार कारें क्षतिग्रस्त हुईं। देर रात होने की वजह से सभी अपने अपने घरों में सो रहे थे।

सुबह जब स्थानीय लोग अपने अपने घरों से निकलकर बाहर आए तो देखा कि हाईवा कारों पर पलट हआ था और कारों में काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हाईवा बिना नम्बर का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में देर रात तक भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गनीमत यह रही कि यह हादसा दिन के वक्त नहीं हुआ वरना किसी की जान भी जा सकती थी। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने हाईवा जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात सुचारू करवाया गया।

बंगाल की खाड़ी में पनडुब्बी उतारेगा पाकिस्तान, भारत के लिए नई टेंशन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » निर्माण सामग्री अनलोडिंग के समय कारों पर पलटा हाईवा

Top Headlines

Live Cricket