Download Our App

Home » Uncategorized » नीट री-एग्जाम में एनटीए की बड़ी चूक, नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी, राहुल बोले- बच्चों के भविष्य से मत खेलिए

नीट री-एग्जाम में एनटीए की बड़ी चूक, नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी, राहुल बोले- बच्चों के भविष्य से मत खेलिए

नई दिल्ली (जयलोक)। नागपुर से नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर एनटीए की बड़ी चूक सामने आई है. इस प्रशासनिक चूक नीट परीक्षा व्यवस्था और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 21 जून को देशभर में एक शिफ्ट में आयोजित होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम के लिए जारी एडमिट कार्ड में नागपुर के एक छात्र का परीक्षा केंद्र अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) दर्शाए जाने की बात सामने आई है।
छात्र का नाम अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब बताया जा रहा है. छात्र ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें भारत के बजाय विदेश स्थित परीक्षा केंद्र का जिक्र देखकर वह और उसका परिवार हैरान रह गया. परिजनों के अनुसार, उनके पास न तो पासपोर्ट है और न ही विदेश जाकर परीक्षा देने की कोई व्यवस्था या संसाधन हैं. इस कारण परिवार में चिंता और तनाव का माहौल बन गया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस घटना का जिक्र करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि एक छात्र, जो पिछले एक महीने से परीक्षा की तैयारी कर रहा था, उसे अंतिम समय में पता चला कि उसका परीक्षा केंद्र विदेश में है. इससे वह गहरे मानसिक दबाव में आ गया. हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि इस शिकायत पर ध्यान दिया जा रहा है और ज़रूरी जांच-पड़ताल के बाद अगले कुछ घंटों में उम्मीदवार को नागपुर में ही सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा।

 

रेलवे स्टेशन से पकड़े गए चार फर्जी पत्रकार !

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नीट री-एग्जाम में एनटीए की बड़ी चूक, नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी, राहुल बोले- बच्चों के भविष्य से मत खेलिए
error: Content is protected !!