Download Our App

Home » Uncategorized » नेताओं के प्रिय दुराचारी ज्योतिषी के पास 58 महिलाओं के वीडियो

नेताओं के प्रिय दुराचारी ज्योतिषी के पास 58 महिलाओं के वीडियो

रेप-ब्लैकमेलिंग के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार
ऑफिस में हिडन कैमरे लगा रखे थे
मुंबई/नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात (67) को गिरफ्तार किया। यह ज्योतिषी नेताओं के बीच में काफी अधिक लोकप्रिय है। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी कई महिलाओं का यौन उत्पीडऩ कर चुका है। खरात खुद को कैप्टन कहता था क्योंकि वह रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह महिलाओं को उनकी समस्याएं हल करने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था। वहां पहुंचने के बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर सम्मोहित करता था। वह महिलाओं को डराकर खासकर उनके पति की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र के डर का हवाला देकर रेप करता था। जांच में यह भी सामने आया कि खरात ने अपने ऑफिस में हिडन कैमरे लगा रखे थे। पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कही जा रही है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है।
खरात के राजनीतिक संबंध दिल्ली से महाराष्ट्र तक फैले- खरात नासिक जिले के सिन्नर तालुका के मिरगांव स्थित श्री ईशनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चेयरमैन है। वहां उसका एक आलीशान फार्महाउस है, जहां कई प्रभावशाली लोग आते-जाते थे। आरोपी नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर्स एंड डेवलपर्स’ नाम से ऑफिस चलाता था। आरोप है कि वहां असल में आपराधिक गतिविधियां होती थीं। कहा जाता है कि उसके राजनीतिक संबंध दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की सत्ता तक फैले हुए थे।

 

जेल के पास है 15 हजार कैदियों का डिजिटल डाटा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नेताओं के प्रिय दुराचारी ज्योतिषी के पास 58 महिलाओं के वीडियो

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!