Download Our App

Home » Uncategorized » पंचकूला में सात लोगों ने दी जान, कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

पंचकूला में सात लोगों ने दी जान, कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक ही परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है। कार से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि… मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कार में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई।

 

यूपी में हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पंचकूला में सात लोगों ने दी जान, कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

Top Headlines

Live Cricket