Download Our App

Home » Uncategorized » पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट किया

पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट किया

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन। पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2026 के नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ट्रम्प की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की। पाकिस्तानी सरकार ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि ट्रम्प ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद दोनों से बात कर संघर्षविराम में अहम भूमिका निभाई। इससे दो न्यूक्लियर ताकत वाले देशों के बीच युद्ध की आशंका टल गई।

पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर ट्रम्प की मध्यस्थता की पेशकश को भी सराहा और कहा कि जब तक कश्मीर का हल नहीं निकलता, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति नहीं आ सकती। हालांकि, ट्रम्प ने कहा, मैं कितने भी युद्ध रोक लूं, कुछ भी कर लूं, मुझे नोबेल नहीं मिलेगा।

कई देशों के विवाद निपटाए  : ट्रम्प – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध टालने, रूस-यूक्रेन और ईरान-इजराइल जैसे विवादों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उन्हें नोबेल पीस प्राइज नहीं मिलेगा। ट्रम्प ने गत दिवस  ‘ट्रूथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, मैं जो भी कर लूं, नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। मैंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मिलकर कांगो-रवांडा युद्ध को रोकने के लिए शांति समझौता कराया है। यह दशकों से चल रहा खूनी संघर्ष था।

जय लोक के पाठकों के प्रेम और विश्वास ने तोड़ा रिकॉर्ड

जय लोक के पाठकों के प्रेम और विश्वास ने तोड़ा रिकॉर्ड

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पाकिस्तान ने ट्रम्प को नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट किया

Top Headlines

Live Cricket