Download Our App

Home » Uncategorized » पिता पर हुए हमले से भड़की बेटियाँ थाने में देर रात किया हंगामा

पिता पर हुए हमले से भड़की बेटियाँ थाने में देर रात किया हंगामा

जबलपुर (जयलोक)। चार मनचले कई दिनों से पहले तो एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे और अब इन मनचलों ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके के बाद दोनों बेटियां पिता को लेकर सिविल लाइन थाने पहुँची और यहां घंटों हंगामा किया। युवतियों का आरोप था कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाही नहीं कर रही हैं। जिसकी मुख्य वजह आरोपियों की एक बहना था पुलिस अधिकारी होना है। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कार्रवाही की जा रही है आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने बताया कि कल रात उसके पिता हीरालाल साहनी घर लौट रहे थे। घर लौटते समय उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए उनके पैर में चाकू मार दिया गया है। पिता के साथ लूटपाट करते हुए आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। युवती ने आरोप लगाया है कि वारदात के समय दो युवक थे। ये वही युवक हैं जो उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। कई बार इन युवकों ने उससे बातचीत करने की कोशिश की है।
युवती के मुताबिक हेमंत सिंह राजपूत और अभिनव यादव लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहे थे। बड़ी बहन ने जब हेमंत से बातचीत बंद कर दी तो वह उसे धमकाने लगा। आरोप है कि परिवार के विरोध करने पर घर के सामने बम फेंके गए और मारपीट भी की गई। युवती का यह भी आरोप है कि परिवार पहले कई बार सिविल लाइन थाने में शिकायत कर चुका था, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोपी की बहन के पुलिस विभाग में टीआई होने के कारण दबाव में कार्रवाई नहीं होने की आशंका भी जताई।
वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे का कहना है कि दोनों पक्षों का पुराना विवाद चला आ रहा है। मारपीट के बाद आरोपियों पर कार्रवाही की जा रही है। लेकिन कल रात युवतियों ने पिता पर हुए हमले को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। जिससे पुलिस कर्मियों को भी परेशानी हुई।

 

केंट में अपराध के खिलाफ विधायक अशोक रोहाणी का कड़ा कदम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पिता पर हुए हमले से भड़की बेटियाँ थाने में देर रात किया हंगामा
error: Content is protected !!