Download Our App

Home » Uncategorized » बहु से छेड़खानी करने के विरोध में ससुर की हत्या

बहु से छेड़खानी करने के विरोध में ससुर की हत्या

घायल की उपचार के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

 

जबलपुर (जयलोक)।  पनागर थाना अंतर्गत सिंगलदीप गांव में आरोपियों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर छेडख़ानी की। जब महिला के ससुर इस बात की शिकायत करने और विरोध जताने आरोपियों के पास पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले को हत्या में तब्दील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में पनागर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अक्टूबर को सिंगलदीप निवासी 60 वर्षीय प्यारेलाल चक्रवर्ती का गांव में ही रहने वाले भागचंद चक्रवर्ती, राजेश चक्रवर्ती एवं कालीचरण चक्रवर्ती से बहु से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और तीनों आरोपियों ने एकराय होकर प्यारेलाल चक्रवर्ती के ऊपर लाठियां से हमला कर दिया था। घटना के बाद बुजुर्ग को उपचार के लिए पहले पनागर अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल अस्पताल रेफर किया। परिजनों को उम्मीद थी कि उपचार के बाद घायल स्वस्थ होकर घर लौट आएगा, लेकिन कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जाता है कि मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान घायल प्यारेलाल चक्रवर्ती की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। जहां उपचार के दौरान आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के बाद विवाद की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपिशें को गिरफ्तार कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है।
22 अक्टूबर को हुआ था विवाद – यह पूरा विवाद 22 अक्टूबर को शुरू हुआ था। जब बुजुर्ग बहु के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने आरोपियों के घर पहुँचा था। तभी तीन आरोपियों ने बुजुर्ग पर डंडों से हमला किया। तब से बुजुर्ग गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती थे। कल रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

केंट में अपराध के खिलाफ विधायक अशोक रोहाणी का कड़ा कदम

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बहु से छेड़खानी करने के विरोध में ससुर की हत्या
error: Content is protected !!