Download Our App

Home » News » पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से की गई थी दस्सीलाल की हत्या, तीन हत्यारे गिरफ्तार, हत्या के बाद दो युवकों से की थी लूट

पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से की गई थी दस्सीलाल की हत्या, तीन हत्यारे गिरफ्तार, हत्या के बाद दो युवकों से की थी लूट

जबलपुर (जय लोक)। पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दस्सीलाल की हत्या करने वाले हत्यारों को पुलिस ने कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों से पूछताछ के बाद मामला कुछ और ही निकलकर सामने आया। जिसमें हत्यारों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से दस्सीलाल की हत्या की थी। हमलावरों के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं आरोपियों ने हत्या के बाद दो युवकों से लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

यह था मामला

तिलवारा में 5 मई को जोधपुर पड़ाव में चाकूबाजी की घटना होने से घायल दस्सीलाल बसौर को परिजनों द्वारा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी तिलवारा ब्रजेश मिश्रा पहुंचे जहॉ मृतक की पत्नि लक्ष्मीबाई बसौर निवासी जोधपुर पडाल धन महल के पास थाना तिलवारा ने बताया कि वह अपने पति दस्सीलाल बसौर और लडक़े मोनू बसौर के साथ रहती है। 4 मई की रात्रि 11 बजे तीनों खाना खा पीकर अपने घर में सो गये थे, रात्रि करीबन 2.30 बजे वह उठकर दरवाजा खोलकर बाहर बनी टपरिया मे निस्तार हेतु गयी थी। जहॉ से वापस आ रही थी तभी उसके घर के सामने मोटर सायकल से तीन लडक़े आये और उसके साथ सीधे हाथापाई करने लगे। वह चिल्लाई तो उसका लडक़ा मोनू बाहर आया उनमें से एक लडक़े ने उसके बेटे मोनू का गला पकड लिया। आवाज सुनकर पति दस्सीलाल बाहर आया तो उनमें से एक लडक़े ने अपने पास पहले से हाथ में लिये चाकू से उसके पति के पेट मे चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पुछताछ की गयी एवं सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये। घटना स्थल में पाये गये साक्ष्यों तथा अन्य भौतिक साक्ष्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों की कड़ी से कड़ी जोडक़र विवेचना कार्यवाही करते हुये तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 3 संदेहियों शुभम पाण्डेय, शरद बर्मन, विधि विवादित 17 वर्षिय बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई। जिन्होंने पुराने विवाद का बदला लेने के लिए घटना कारित करना स्वीकार किया। सभी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 2 बटनदार चाईना चाकू, एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल एवं घटना दौरान आपस में बातचीत हेतु उपयोग किये गये 2 मोबाइल फोन को जप्त किया गया।

पूछताछ दौरान तीनों ने उपरोक्त घटना कारित कर भागते समय गढ़ा रेल्वे स्टेटशन के सामने जंक्शन ढाबा के पास खड़े 2 लडक़ो से रूपयों की मांग की, नहीं देने पर चाकू मारकर उनका मोबाइल की छीनना स्वीकार किये जिनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल भी जप्त करते हुये तीनों को उपरोक्त दोनों प्रकरणो मे विधिवित गिरफ्तार किया गया।

 

 

बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 एफआईआर दर्ज, 433 लोग गिरफ्तार: डीजीपी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से की गई थी दस्सीलाल की हत्या, तीन हत्यारे गिरफ्तार, हत्या के बाद दो युवकों से की थी लूट

Top Headlines

Live Cricket