Download Our App

Home » News » पुलिसकर्मी और वकील के बीच चले लात घूंसे वकीलों ने किया थाने में हंगामा

पुलिसकर्मी और वकील के बीच चले लात घूंसे वकीलों ने किया थाने में हंगामा

जबलपुर (जयलोक)।  बच्चों से शुरू हुए विवाद में एक पुलिसकर्मी और आरक्षक भी कूद पड़े, जिसके बाद मामूली सी बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और बीच सडक़ पर ही वकील और आरक्षक ने एक दूसरे की लात जूतों से पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों ने किसी तरह झगड़े को शांत कराया। लेकिन इस विवाद की जानकारी लगते ही साथी अधिवक्ता सिविल लाइन थाने पहुँचे गए और पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग करने लगे।

दूसरी ओर पुलिस आरक्षक ने भी अधिवक्ता पर मारपीट का आरोप लगाया।  मामला सिविल लाइन के समीक्षा टाउन का है। कल रात को यहां बच्चों के बीच हुए विवाद पर बड़े आमने-सामने आ गए। विवाद और मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मी और वकील एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए देखे जा सकते हैं। जिला न्यायालय में पैरवी करने वाले पंकज कुमार शर्मा का कहना है कि शनिवार शाम को कैंपस में बच्चे खेल रहे थे।

इसी दौरान उनकी किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। बच्चों की आवाज सुनने के बाद पकंज और पुलिस आरक्षक साकेत तिवारी जो कि मदनमहल थाने मे पदस्थ है, वह भी बाहर निकल आया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई।

अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस आरक्षक साकेत तिवारी जो कि पड़ोस में ही प्रकाश सराठे के घर पर किराए से रहते हैं, उन्होंने मामूली बात पर उसके साथ मारपीट की है। अधिवक्ता का कहना है कि तीन घंटे तक थाने में वह बैठे रहे, पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि विवाद शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ था। अचानक ही पुलिस आरक्षक साकेत तिवारी सामने आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, इसके बाद भी वह मारता रहा।

 

प्रदेश भाजपा का नया कोर ग्रुप गठित 14 अप्रैल को संगठनात्मक मुद्दों पर होगा मंथन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पुलिसकर्मी और वकील के बीच चले लात घूंसे वकीलों ने किया थाने में हंगामा

Top Headlines

Live Cricket