Download Our App

Home » अपराध » पुलिस से बचने तालाब में कूदे जुआड़ी, केंट पुलिस ने भी पकड़ा जुआँ फड़

पुलिस से बचने तालाब में कूदे जुआड़ी, केंट पुलिस ने भी पकड़ा जुआँ फड़

जबलपुर (जयलोक)
पिछले दो दिनों से पुलिस लगातार जुआडिय़ों पर कार्रवाही कर रही है। रविवार को जहां पुलिस ने सिहोरा में कार्रवाही करते हुए जुआडिय़ों को गिरफ्तार किया तो वहीं कल रात भी केंट पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारते हुए 8 जुआडिय़ों को गिरफ्तार किया। सिहोरा पुलिस की कार्रवाही में खास बात यह रही कि पुलिस से बचने के लिए जुआडिय़ों ने तालाब में छलांग लगा दी। किसी तरह पुलिस ने उन्हें तालाब से बाहर निकाला और गिरफ्तार किया।

सिहोरा पुलिस ने रविवार रात को ग्राम दर्शनी में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा। इस दौरान करीब आधा जुआडिय़ों में भगदड़ मच गई। जिसमें जुआड़ी शेख अमजद, राजू खान, देवेन्द्र चौरसिया, वसीम राइन, योगेन्द्र चौरसिया, शुभम चौरसिया, रामविशाल बर्मन व विजय तिवारी भाग निकले। जिसमें दो ने तालाब में छलांग लगा दी। वहीं दो जुआरी अंधेरे में गिरकर घायल हो गए।

केंट पुलिस ने जुए फड़ पर छापा 8 जुआड़ी गिरफ्तार

केंट पुलिस ने जुए फड़ पर छापा मारते हुए 8 जुआडिय़ों को गिरफ्तार किया। मौके पर पुलिस ने 41 हजार रूपये से अधिक रकम बरामद की। केंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि सूचना मिली कि मोतीलाल नेहरू अस्पताल कम्पाउण्ड आम गैलरी सदर में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी, जहां जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमश: पुरूषोत्तम केवट निवासी गंगासागर एकता चौक गढ़ा, नीलेश पोहानी निवासी रानीताल यादव कालोनी लार्डगंज, सिंकदर अहमद अंसारी निवासी अहमद नगर गोहलपुर, गोपाल प्रसाद निवासी कांचघर झामनदास चौक घमापुर, चंदन अहिरवार निवासी नई बस्ती झंडा चौक ग्वारीघाट, सावन जाट निवासी ओमदुर्गा साई मंदिर बेलबाग, नितिन पटैल निवासी प्रोफेसर कालोनी दुर्गा मंदिर के पास माढ़ोताल, अमन सोनकर निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बेलबाग बताये जुआडिय़ों के पास तथा फड़ से ताश पत्ते तथा 41 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये जुआडिय़ों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया जुआड़ी सावन जाट अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध जुआ एक्ट एवं मारपीट के डेढ दर्जन से अधिक अपराध पजीबद्ध है।

 

 

सीएम सिंगल क्लिक से 29 को करेंगे 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पुलिस से बचने तालाब में कूदे जुआड़ी, केंट पुलिस ने भी पकड़ा जुआँ फड़

Top Headlines

Live Cricket