Download Our App

Home » अपराध » पैर में चोट लगने पर महिला ने कहा लगी है गोली, कटंगी के पौड़ी गाँव की घटना, परिवार ने कहा मानसिक रोगी है महिला

पैर में चोट लगने पर महिला ने कहा लगी है गोली, कटंगी के पौड़ी गाँव की घटना, परिवार ने कहा मानसिक रोगी है महिला

जबलपुर (जयलोक)
कटंगी थाना अंतर्गत सडक़ किनारे घायल अवस्था में पड़ी महिला ने आम लोगों के साथ पुलिस को भी परेशान कर दिया। महिला ने पुलिस और लोगों को यह कहकर परेशान कर दिया कि उसे गोली मारी गई है। हालांकि महिला को जब अस्पताल ले जाया गया और उसके परिवार वालों से बात की गई तो मामला साफ हो गया।

जिसमें पता चला कि महिला मानसिक रोगी है और उसके पैर में चोट लगी है। जिससे वह गोली लगने से घायल होने की बात कह रही थी। महिला का परिवार भी बैतूल से जबलपुर के लिए निकल जा चुका है।

मामला कटंगी के पौड़ी गांव का है। यहां आज सुबह एक महिला सडक़ के किनारे संदिग्ध दशा में पडी मिली, जो मौके पर दर्द से कराहते हुए चीख रही थी कि उसे गोली मारी गई है। महिला लोगों से मोबाईल माँग रहीं थी। जिसे दखेकर लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि मौके पर महिला ठीक से कुछ कह नहीं पा रही थी। वह खुद को बैतूल की रहने वाली बता रही थी। पुलिस दल ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया था, जिसमें उसे सामान्य चोट लगना डॉक्टरों ने बताया है। महिला के शरीर में गोली लगने जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है।

थाना प्रभारी का कहना है कि महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अनीता बताया, महिला से उसके परिजनों का नंबर पूछा गया हैै। महिला द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया हैै। दूसरी ओर से महिला के पिता ने बताया उसकी बेटी को मानसिक रूप से कमजोर है, जो लोगों के साथ आश्रम आई थी। आश्रम से वह भटक गई और परिवार से बिछड़ गई। वह कटंगी के पौड़ी गांव पहुंच गई थी। बेटी की सूचना पर उसके पिता बैतूल से निकल गए हैं। अन्य जानकारी महिला के परिजनों के पहुंचने पर ही पता चल सकेगा।

कोल्ड्रिफ सिरप से हुई मासूमों की मौत, मध्य प्रदेश में बिक्री पर बैन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पैर में चोट लगने पर महिला ने कहा लगी है गोली, कटंगी के पौड़ी गाँव की घटना, परिवार ने कहा मानसिक रोगी है महिला

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!