Download Our App

Home » अपराध » पैर में डाली प्लेट निकली घटिया कुछ महीने में ही टूट गई परिजनों के आरोप के बाद पीजी हॉस्पिटल में हंगामा, मरीज और डॉक्टर एसोसिएशन आमने-सामने

पैर में डाली प्लेट निकली घटिया कुछ महीने में ही टूट गई परिजनों के आरोप के बाद पीजी हॉस्पिटल में हंगामा, मरीज और डॉक्टर एसोसिएशन आमने-सामने

जबलपुर, (जय लोक)।एक मरीज के पैर में इलाज के दौरान टाइटेनियम प्लेट लगाई गई लेकिन इस प्लेट की गुणवत्ता इतनी घटिया थी कि कुछ महीने बाद ही वह अंदर ही टूट गई और मरीज की तकलीफ शुरू हो गई। यह आप आज पीजी अस्पताल के दो डॉक्टर के खिलाफ लगे हैं जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से हंगामा की स्थिति निर्मित हुई और अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी हुआ। जय महाकाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के साथ उनके साथियों ने पी जी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल मुखर्जी अस्पताल राइट टाउन के सामने उनके प्रबंधन एवं डॉ अभिजीत मुखर्जी और डॉ विनोद जैन के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को लेकर प्रदर्शन एवं घेराव किया। जिसमें अस्पताल पर आरोप लगाया कि उनके बायें पैर में डाली गई टाइटेनियम प्लेट घटिया क्वालिटी की थी जो कि कुछ महीने बाद टूट गई जो कि डॉ अभिजीत मुखर्जी और विनोद जैन द्वारा लापरवाही और मरीज के साथ धोखाधड़ी दर्शाता है।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बारी ने भी अस्पताल की अनियमितताओं को लेकर कहा कि अस्पताल आवासीय भूमी मद पर संचालित हो रहा है, ऐसे में अस्पताल संचालन मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है, जिसे तत्काल रोका जाए। आक्रोशित महिलाओं पुरुषों ने अस्पताल और डॉक्टरों के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें गहमा-गहमी का माहौल बन गया।
जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाईश देकर हंगामा शांत कराया। वहीं दूसरी ओर जबलपुर अस्पताल संघ के अध्यक्ष डॉ. अमरेंन्द्र पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा पीजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक को ब्लैकमेल किया जा रहा है। जिसका अस्पताल संघ विरोध करता है।

 

कलेक्टर को शिकायत मिली ,रेत की अवैध खदान से 3 फोकलेन मशीन,1 डम्‍फर और 1 ट्रेक्‍टर जब्‍त, देखें वीडियो

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पैर में डाली प्लेट निकली घटिया कुछ महीने में ही टूट गई परिजनों के आरोप के बाद पीजी हॉस्पिटल में हंगामा, मरीज और डॉक्टर एसोसिएशन आमने-सामने
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket