Download Our App

Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने के मामले में हुआ बवाल, आरोपी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने के मामले में हुआ बवाल, आरोपी गिरफ्तार

पटना में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता, पथराव हुआ, चले डंडे

पटना (दरभंगा)। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को गाली देने के मामले में आज शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।  देखते ही देखते दोनों पार्टी के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। कई गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी पुलिस तैनात है। कांग्रेस ऑफिस के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सडक़ पर जाम लग गया है। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री का बयान आया है उन्होंने कहा- राहुल गांधी की यात्रा में पीएम मोदी की माताजी के लिए अपशब्द बोलकर कांग्रेस ने सबसे घृणित काम कांग्रेस ने किया है।  जिस प्रकार की राजनीति राहुल गांधी ने शुरू की है, वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी। ये आज से नहीं है, नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने तब से सोनिया-राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री को गालियां दी हैं।

ये घटना अत्यंत अशोभनीय है, मैं इसकी निंदा करता हूँ-नीतीश कुमार
पीएम को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने गुरुवार देर रात रिजवी उर्फ राजा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है। मो. रिजवी पिकअप ड्राइवर है। इस मामले में बीजेपी ने पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ है।

गाली कांग्रेस की संस्कृति नहीं-दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा, यह बयान किसने दिया या किसका यह बयान है, इसकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस का कोई व्यक्ति नहीं चाहेगा कि प्रधानमंत्री या उनके निजी परिवार पर अपशब्द कहे जाएं। यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है…कार्रवाई कीजिए।

फ्लाई ओवर हुआ लावारिस ना पुलिस का डंडा ना प्रशासन की कार्यवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देने के मामले में हुआ बवाल, आरोपी गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket