Download Our App

Home » दुनिया » प्रधानमंत्री ने किया प्लेन क्रैश साइट का दौरा, घायलों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री ने किया प्लेन क्रैश साइट का दौरा, घायलों से की मुलाकात

नई दिल्ली। बीते रोज अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया स्तब्ध कर दिया है। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 297 हो गई है। जबकि कई लोग घायल है जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस मौके पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। गुरुवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं। घटना स्थल पर मौजूद एक एनडीआरएफ जवान ने बताया, अभी स्थिति सामान्य है। जो लोग बाहर मलबा गिरने के बाद जल गए थे, उन्हें निकाल लिया गया है। अब बाकी की तलाशी इमारत के अंदर की जाएगी। बाहर कोई नहीं बचा है। बाहर तलाशी अभियान कल से ही चल रहा था और सभी को वहां से निकाल लिया गया है। अहमदाबाद एयर इंडिया विमान में मृतकों की संख्या 297 हो गयीअहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 297 हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि केवल एक यात्री ही इस दुर्घटना में जीवित बचा है। मृतकों में 229 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे। इसके अलावा, विमान एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उस समय वहां मौजूद 56 लोगों की मौत हो गई।
गृह मंत्री शाह ने भी की थी मुलाकात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को विमान हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की थी। शाह ने अस्पताल पहुंचकर रमेश विश्वास से भी बात की थी। डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद और बेहतर उपचार देने का आश्वासन दिया और हादसे पर गहरा दुख जताया।

आज रात 12 बजे के बाद बंद रहेगा दमोह नाका चौक से वाहनों का आवागमन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » प्रधानमंत्री ने किया प्लेन क्रैश साइट का दौरा, घायलों से की मुलाकात
best news portal development company in india

Top Headlines

बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुखद घटना घटी। यहां बेटे की शादी के तीन दिन पहले पिता की सडक़ हादसे

Live Cricket