Download Our App

Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार

30 मंत्रियों ने ली शपथ, नीतीश कुमार के बेटे निशांत पहली बार बने मंत्री
पटना। बिहार की राजनीति में आज गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में किया गया। मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद हुए इस मेगा कैबिनेट विस्तार समारोह में गांधी मैदान में 30 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। समारोह को एनडीए की शक्ति और एकजुटता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। सीएम सम्राट के नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जदयू से 13, एलजेपी (रामविलास) से 2 तथा हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं। खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया गया, जबकि दोनों फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। नई कैबिनेट में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से 10, ओबीसी से 6, दलित वर्ग से 7, सवर्ण वर्ग से 9 तथा मुस्लिम समुदाय से एक मंत्री को जगह दी गई है। वहीं पांच महिला मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिनमें तीन मंत्री जदयू कोटे से हैं।

 

वोट चोरी से कभी सीटें तो कभी चुराई जाती हैं पूरी सरकार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!