
जबलपुर (जयलोक)। एक किशोरी को बरामद कर शहर लौट रहे पुलिस का वाहन सडक़ हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ। जहां बहराईच से किशोरी को बरामद करने पुलिस की टीम गई हुई थी। इसी बीच वहां से लौटने के दौरान पुलिस के वाहन का बीच रास्ते में पहिया निकल गया। इस हादसे में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। चालक की तत्परता से वाहन को अनियंत्रित होने से रोक लिया गया, जिससे गाड़ी में सवार एएसआई, महिला आरक्षक, चालक और बरामद की गई नाबालिग सुरक्षित हैं। लार्डगंज थाने में नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम को जानकारी मिली कि लडक़ी बहराईच में अपने एक रिश्तेदार के घर पर मौजूद है।

इसके बाद एएसआई राजेश वर्मा, महिला आरक्षक सरिता ठाकुर और चालक उमेश यादव की एक टीम लगभग 800 किलोमीटर का सफर तय कर बिहार पहुंची। वहां से किशोरी को सकुशल अपने संरक्षण में लेने के बाद टीम रविवार रात को वापस जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। आज सोमवार सुबह लगभग 9 बजे जब टीम प्रयागराज के एक ओवरब्रिज से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन का एक पहिया अपनी जगह से बाहर आ गया।
ओवरब्रिज पर अचानक पहिया निकलने से गाड़ी लहराने लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार वाहन पुल के किनारे की ओर जा रहा था, लेकिन चालक उमेश यादव ने धैर्य का परिचय देते हुए तत्काल ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। यदि वाहन कुछ दूरी और आगे बढ़ जाता तो वह पुल से नीचे गिर सकता था।

हादसे की जानकारी जबलपुर मुख्यालय तक पहुँचते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। हालांकि सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद राहत की सांस ली गई। वर्तमान में टीम दूसरे वाहन के माध्यम से जबलपुर वापस आ रही है।

इनका कहना है…
प्रयागराज में निजी वाहन को पुलिस कर्मियों द्वारा लिया गया था उसका टायर निकलने से यह हादसा हुआ है। हादसे में किसी को भी चोटें नहीं पहुँची हैं। पुलिसकर्मी और बालिका दूसरे वाहन से शहर के लिए रवाना हो चुके हैं।
रितेश कुमार शिव,
सीएसपी
जबलपुर से इटारसी तक और मानिकपुर तक बिछेगी तीसरी लाइन, इलाहाबाद और कोलकाता जाने वालों को मिलेगी राहत
Author: Jai Lok






