Download Our App

Home » News » प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को शामिल किया गया था ठेकेदार अगर 70 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों की आपूर्ति नहीं करता है तो उसके खिलाफ पेनाल्टी लगाने का प्रावधान हटाया जा सके।

इस प्रस्ताव का विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष के पार्षदों ने खुलकर विरोध किया। इसके बाद महापौर जगत बहादुर सिंह ने सदन में कहा कि इस प्रस्ताव पर अगर उनके किसी भी एक पार्षद की सहमति नहीं है तो फिर इस प्रस्ताव को हटा रहे हैं।

अब स्थिति स्पष्ट है कि सफाई ठेकेदार को पूर्व की टेंडर की शर्तों के अनुसार नियमित संख्या में सफाई कर्मचारी वार्ड में उपलब्ध कराने की बाध्यता होगी। ऐसा नहीं करने की दिशा में उसके खिलाफ जुर्माना (पेनाल्टी) की कार्यवाही की जा सकेगी।
सदन में चर्चा के दौरान आज पार्षद जीतू कटारे, महेश राजपूत, अतुल दाणी, राहुल साहू एवं प्रिया तिवारी ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी और आपत्ति दर्ज करवाई। जित्तू कटारे ने कहा कि ठेकेदार इस पेनाल्टी का दुरुपयोग करेगा यह यथावत रखा जाना चाहिए।

जिससे उसको यह ज्ञात रहे कि अगर ठेकेदार के लोगों की तरफ से गलतियाँ की गई तो उसका दंड उसको मिलेगा। पार्षदों की माँग पर महापौर अन्नू ने अपना समर्थन दिया और उन्होंने इस प्रस्ताव टेंडर को यथावत रखने को कहा जिससे सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ।

सदन में किया महापौर  का अभिवादन
महापौर अन्नू का समर्थन मिलने के बाद भाजपा पार्षदों की ओर से जित्तू कटारे, महेश राजपूत ने सभी भाजपा पार्षदों की ओर से महापौर अन्नू को धन्यवाद दिया और सदन के भीतर उनका आभार प्रकट कर अभिवादन किया ।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हुई तकरार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी सदन में दोनों पक्षों के पार्षदों के बीच में तीखी बहस हुई। कांग्रेस की महिला पार्षदों ने जहां इस पूरे अधिनियम को भारतीय जनता पार्टी का चुनावी एजेंडा बताया। वहीं दूसरी और भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस के पार्षदों और पूरी कांग्रेस पार्टी से देश और देश की महिलाओं के साथ हुए अन्याय को लेकर माफी मांगने की मांग की।

पार्षद जीतू कटारे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भी सदन में इस बात को रखा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं का जो अपमान किया गया है उसको देश की हमारी माताएं बहने कभी नही भूलेंगी और वह आगामी चुनावों में अपनी भावनाओं को अपने मताधिकार से व्यक्त करेंगीं। जिसके उपरांत सदन में काफी हंगामे की स्थिति निर्मित हुई। हंगामा के बाद सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुए और बैठक को निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने बैठक को समाप्त करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कह रहे हैं महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार बनना चाहिए….बनवाने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दूँगा-अपर मुख्य सचिव

बड़ा खुलासा : रायपुर की संपत्ति पर छिंदवाड़ा से रची गई क्लेरेन्स की हत्या की साजिश !,   1 हफ्ते पहले वीडियो कॉल पर मिली थी गोली मार देने की धमकी

कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket