Download Our App

Home » अपराध » प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवती की मौत : युवक की हालत गंभीर

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवती की मौत : युवक की हालत गंभीर

जबलपुर (जयलोक)। शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर दिनारी खमरिया गांव में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना मंगलवार देर रात की है, जब खेत मालिक ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों को सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवती संगीता पटेल (18) की मौत हो गई। युवक करण पटेल (19) की हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
साथ में खाया सल्फास- बताया जा रहा है कि दोनों ने खेत में ही साथ में सलफास खाया था। दोनों को लंबे समय सेे प्रेम प्रसंग चल रहा था और एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन इस रिश्ते के लिए परिवार वाले मंजूर नहीं थे। मंगलवार की रात संगीता ने करण को सिहोरा बुलाया, जिसके बाद दोनों एक खेत में पहुंचे और जहर खा लिया। युवक की हालत स्थिर होने पर उससे पूछताछ की जाएगी, जबकि पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती कटनी की रहने वाली है जबकि युवक खमरिया गांव का रहने वाला है।
गांव पहुँची थी प्रेमिका- पुलिस को जाँच में पता चला है कि कल रात 8 बजे प्रेमिका प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी। जहाँ प्रेमी को फोन कर घर से बाहर बुलाया। फिर दोनों एक साथ खेत की ओर चल दिए। जहाँ दोनों ने सल्फास खा लिया और वहीं बैठ गए।
प्रेम प्रसंग में परिवार की नाराजगी बनी कारण- दोनों के जहर खाने का कारण अब तक पता नहीं चला है लेकिन पुलिस का मानना है कि पूछताछ में जो बात सामने आ रही है उसे देखकर लग रहा है कि दोनों के रिश्ते से परिवार वाले खुश नहीं थे। इसलिए दोनों ने सलफास खाया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवती की मौत : युवक की हालत गंभीर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!