Download Our App

Home » Uncategorized » फुटबॉल प्रतियोगिता में लायंस क्लब की शानदार जीत

फुटबॉल प्रतियोगिता में लायंस क्लब की शानदार जीत

प्रीमियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रेरक डॉ. अनुराग सोनी
जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर में भी अब अच्छी खेल गतिविधियां देखने के लिए सामने आने लगी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की शारीरिक प्रतिभाओं का भी निखार पहले से और बेहतर तरीके से संभव हो पा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित पाँचवीं मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड के अंतर्गत  जबलपुर में दूसरा मैच लायंस फुटबॉल अकादमी जबलपुर विरुद्ध सतना सोल्जर सतना के बीच राइट टाउन स्टेडियम में खेला गया। जानकारी देते हुए सचिव अमित रंजन देव ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के एक तरफा मुकाबले में पहले हाफ  में लायंस क्लब की ओर से 4 गोल किए गए खेल प्रारंभ होने के बाद सतना सोल्जर ने भी गोल करने के कई प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली खेल के दूसरे हाफ  में 3 गोल और मारकर 7-0 से लाइंस फुटबॉल अकैडमी जबलपुर ने विजय प्राप्त की। इस प्रतियोगिता की दूसरी हैट्रिक शुभम माने लायंस क्लब द्वारा तीन गोल किए गए। ऋषभ द्वारा एक गोल उसके बाद यासिर द्वारा दो गोल एवं मयंक द्वारा एक गोल किया गया। मैच प्रारंभ होने से पूर्व खिलाडिय़ों का परिचय मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अंतरराष्ट्रीय प्रेरक ब्रिटिश स्कूल के संस्थापक श्री अनुराग सोनी एवं उनके साथ मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक चंसोरिया, सचिव अमित रंजन देव एवं स्टेडियम रंगभूमि के संचालक  आशुतोष मिश्रा द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया गया। सीहोर में खेले गए एक अन्य मैच में काशी बड़वानी ने डायमंड रॉक फुटबॉल अकैडमी बालाघाट को 3-0 से पराजित किया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » फुटबॉल प्रतियोगिता में लायंस क्लब की शानदार जीत
error: Content is protected !!