Download Our App

Home » Uncategorized » फ्लाई ओवर को साफ सुथरा रखने महापौर हेल्प लाइन से भी होगा एक्शन, किसी भी प्रकार के ठेले-टपरे नहीं करेंगे बर्दाश्त-जप्ती और जुर्माने की कार्रवाई होगी – महापौर

फ्लाई ओवर को साफ  सुथरा रखने महापौर हेल्प लाइन से भी होगा एक्शन, किसी भी प्रकार के ठेले-टपरे नहीं करेंगे बर्दाश्त-जप्ती और जुर्माने की कार्रवाई होगी – महापौर

शहर को मिली सौगात की स्वच्छता रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी

जबलपुर (जयलोक)। हाल ही में 23 अगस्त को प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर को जबलपुर के लिए बड़ी सौगात और शहर की नई पहचान के रूप में जनता को समर्पित किया गया है।

लेकिन इसके रखरखाव और नागरिक जिम्मेदारी के अभाव में जो ओछी मानसिकता और निम्न श्रेणी के यहां पर गंदगी फैलाने, पान गुटखा थूकने और इसे शराबखोरी का अड्डा बनाने का प्रयास कर रहे हैं उसको लेकर हर कोई घोर निंदा कर रहा है और कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हंै।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी इस विषय पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि फ्लाई ओवर ना सिर्फ  जबलपुर की बल्कि प्रदेश की बड़ी सौगात है।

सरकार ने अगर इसे बड़ी सुविधा और उपलब्धि के रूप में जनता को समर्पित किया है तो यह हम सब जिम्मेदार नागरिकों का फर्ज है कि इसकी स्वच्छता और सुंदरता को बरकरार रखें। महापौर अन्नू ने साफ  शब्दों में कहा कि फ्लाई ओवर के ऊपर किसी भी हिस्से में अतिक्रमण, किसी भी प्रकार के ठेले और टपरे बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। जो भी कोई जबरदस्ती इस प्रकार फ्लाई ओवर के ऊपर ठेले टापरे लगाएगा उसको तत्काल जप्त किया जाएगा। जो लोग ऐसा कार्य कर रहे हैं उनसे संबंधित शिकायत या अतिक्रमण की जानकारी जागरूक लोग महापौर हेल्प लाइन पर भी दे सकते हैं। यहां से नियम तोडऩे वालों के खिलाफ  एक्शन लिया जाएगा।  महापौर और निगम प्रशासन ने सभी जिम्मेदार नागरिकों से यह अपील की है।  फ्लाई ओवर की सौगात को साफ  सुथरा और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है सभी को जिम्मेदार नागरिक और सामाजिक जिम्मेदारियाँ का परिचय देना होगा तथा नियम तोडऩे वालों को भी रोकना टोकना होगा।

 

 

 

दरभंगा में राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया और पहुंचे मुजफ्फरपुर, सीएम स्टालिन हुए शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » फ्लाई ओवर को साफ सुथरा रखने महापौर हेल्प लाइन से भी होगा एक्शन, किसी भी प्रकार के ठेले-टपरे नहीं करेंगे बर्दाश्त-जप्ती और जुर्माने की कार्रवाई होगी – महापौर

Top Headlines

Live Cricket