Download Our App

Home » Uncategorized » बंगाल में भाजपा का सीएम कौन?

बंगाल में भाजपा का सीएम कौन?

9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिक गई हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा अपडेट दिया है, उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।
क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समित भट्टाचार्य?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासी मजदूरों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई मुश्किलों के बावजूद अपने पैसे खर्च करके वोट डालने के लिए यात्रा की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वह सलाम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के कई हिस्सों जैसे टोरंटो, डलास, सिलिकॉन वैली, कोपेनहेगन, जर्मनी और यूके से भी लोग वोट देने आए। आगे उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सरकार या मुख्यमंत्री बदलना नहीं है, बल्कि पूरे राजनीतिक माहौल को बदलना है, जो उनके मुताबिक सामाजिक रूप से दबाव वाला बन गया है। वे समाज में फिर से विविधता और संतुलन लाना चाहते हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की बात करते हुए कहा कि पार्टी के घोषणापत्र को केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर मिलकर तैयार किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भी भागीदारी रही। उन्होंने भरोसा जताया कि जो वादे किए गए हैं, उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग के बाद 4 मई को मतों की गणना हुई। जिसमें सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी। जबकि भाजपा जिसे पिछले चुनाव में मात्र 77 सीटें मिली थी, उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर कब्जा जमाया है।
राज्य में विधानसभा चुनाव और बंपर वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। दोनों चरणों में राज्य में जमकर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 93.19 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे चरण में भी 92.67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसी के साथ बंगाल में वोटिंग का कुल औसत 92.93 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया, जो कि देश में किसी राज्य में मतदान का नया रिकॉर्ड है।

 

नाम नोबल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकिन काम किया घटिया, प्रशासन ने रद्द किया लाइसेंस ,जबलपुर हॉस्पिटल नाम लेकर कुछ लोगों ने किया बदनाम,जबलपुर अस्पताल में हादसे में पीड़ित बच्चों का निशुल्क किया था इलाज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बंगाल में भाजपा का सीएम कौन?

Top Headlines

Live Cricket