Download Our App

Home » Uncategorized » बंगाल में 1 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान

बंगाल में 1 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान

भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी के सामने चोर चोर के नारे लगे
ईवीएम में भाजपा बटन पर टेप लगाया: भाजपा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर एक बजे तक 61.11 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और ईवीएम से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फाल्ता में ईवीएम में भाजपा का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में काले या सफेद टेप मिलने की शिकायत मिली है, वहां दोबारा चुनाव होंगे। वहीं फाल्ता में सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। साउथ 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार ने टीएमसी के गुंडों पर उनकी कार का शीशा तोडऩे का आरोप लगाया। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई।
भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर टीएमसी समर्थकों ने चोर-चोर जैसे नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे।

 

आखिर प्रशासन ने लगाई नर्मदा का दोहन कर रही कंपनी के कार्य पर रोक, नदी में पड़े करोड़ों के लोहे को निकालने के लिए गोमती ट्रेडिंग कंपनी महीनों से प्रदूषित कर रही माँ नर्मदा को

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बंगाल में 1 बजे तक 61 प्रतिशत से अधिक मतदान

Top Headlines

Live Cricket