Download Our App

Home » अपराध » बंद मकान में मिली लाखों की शराब, नए साल के जश्न के लिए किया गया था स्टॉक

बंद मकान में मिली लाखों की शराब, नए साल के  जश्न के लिए किया गया था स्टॉक

जबलपुर (जयलोक)। नए साल के मौके पर शराबियों के लिए शराब पार्टी करने के लिए एक मकान में बड़ी मात्रा में शराब का स्टॉक किया जा रहा था। आबकारी विभाग को इसकी भनक लगी और उन्होंने दबिश दी तो बंद मकान के अंदर से लाखों की शराब बरामद की। बताया जा रहा है कि इस शराब का स्टॉक कई दिनों पूर्व से किया जा रहा था। अब जब नए साल को आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं तो इसकी सप्लाई किए जाने का भी इंतजाम किया जा रहा था लेकिन इसके पहले ही आबकारी टीम ने दबिश दी और बड़ी मात्रा में शराब जप्त कर ली।
मामला शक्ति नगर क्षेत्र का है। यहां आज आबकारी विभाग ने दबिश देते हुए बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की है। बताया जा रहा है कि इस शराब के स्टॉक की खबर सहायक आयुक्त आबकारी संजीव दुबे को मिली थी जिसके बाद उन्होंने टीम एक्टिव की और दबिश देने के आदेश दिए। टीम ने बिना समय गंवाए शक्ति नगर सैनिक सोसायटी क्षेत्र में स्थित एक बंद मकान पर छापा मारा। आबकारी अधिकारियों का कहना है कि मकान के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। टीम ने ताला तुड़वाया और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुल 36 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है जिसकी कीमत 5 लाख रूपये के आसपास बताई जा रही है।

कई बार बेचा जा चुका मकान

टीम को जाँच के दौरान यह बात पता चली है कि जिस मकान में शराब मिली है वह मकान कई बार बेचा जा चुका है। वर्तमान में यह मकान किराए पर लिया गया था। जहां शराब का स्टॉक किया जा रहा था। अब आबकारी की टीम इस बात की जाँच कर रही है कि इस मकान को किसने किराए पर लिया था। जिससे पूछताछ के बाद शराब के संबंध में कई जानकारियाँ मिल सकेंगी।

 

उत्तर मध्य से जुड़े गंभीर विषयों पर पूर्व विधायक सक्सेना ने की आयुक्त से मुलाकात, ठेकेदारों पर लग रही पैनाल्टी तो पार्षद कैसे दे रहे संतुष्टि प्रमाण पत्र,  सिर्फ कागजों में दर्ज हो रही सफाई कर्मियों की उपस्थिति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बंद मकान में मिली लाखों की शराब, नए साल के जश्न के लिए किया गया था स्टॉक

Top Headlines

Live Cricket