Download Our App

Home » Uncategorized » बगदरी फॉल में किशोरों की पिटाई, निर्वस्त्र कर पीटा

बगदरी फॉल में किशोरों की पिटाई, निर्वस्त्र कर पीटा

वीडियो हुआ वायरल, मोबाईल और रूपये भी छीने

जबलपुर (जय लोक)। पाटन थानान्तर्गत बगदरी वॉटर फॉल घूमने आए दो नाबालिगों को चोरी के शक में बदमाशों ने पकडक़र बुरी तरह पीटा और नंगा कर वीडियो बना लिया। बदमाशों द्वारा 12 साल के इन दोनों बच्चों को चोरी का आरोप लगाते हुएधमकी दी, इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
बताया गया है कि जबलपुर के पाटन क्षेत्र में रहने वाले दो नाबालिग उम्र करीब 12 वर्ष बगदरी वॉटर फॉल घूमने गए थे। दोपहर के वक्त तेंदूखेड़ा जिला दमोह से आए पहुंचे युवकों ने वाटर फॉल के पास अपने कपड़े रखे और नहाने चले गए। नहाकर आने के बाद युवकों ने वहां पर घूम रहे दोनों बच्चों पर रुपए निकालने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बच्चों के साथ मारपीट करने लगे, बच्चे कहते रहे कि भैया हमने चोरी नहीं की है। बच्चे खुद को निर्दोष बताते हुए बार-बार चोरी करने से इनकार करते रहे, लेकिन दोनों बच्चों के कपड़े उतरवा दिए। उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया। बच्चों का कहना था कि जमीन पर रखे रुपए उनके ही हैं। इसके बावजूद युवकों ने उनकी बात नहीं मानी। वहां मौजूद लोगों के सामने बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा व पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

मोबाइल छीनकर शराब के लिए रुपए मांगने का आरोप- बच्चों के मुताबिक, उनके पास मोबाइल फोन भी था, जिसे वीडियो बनाने वाले लडक़ों ने छीन लिया। रुपए निकालने के बाद उनसे शराब के लिए पैसे मांगे गए। इस दौरान एक युवक लगातार मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली। वीडियो में दो नाबालिग बच्चों को निर्वस्त्र कर मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच के निर्देश पाटन थाना प्रभारी को दिए गए हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बगदरी फॉल में किशोरों की पिटाई, निर्वस्त्र कर पीटा

Top Headlines

8500 से अधिक बहनों को मिला सुरक्षा बीमा का उपहार, ‘सेवक की जिज्जी’ कार्यक्रम में उमड़ा बहनों का सैलाब

जबलपुर (जय लोक)।उत्तर-मध्य विधानसभा में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सेवक की जिज्जी रक्षाबंधन महोत्सव 2026 का  आयोजन

Live Cricket

error: Content is protected !!