
जबलपुर (जय लोक)। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किया गया। आदेश के अनुसार रात 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक गुंडों, बदमाशों और लंबित मामलों में फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने पसीना बहाया। इस दौरान दरे रात सडक़ों पर घूमने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई।

काम्बिंग गश्त में लगाई गई टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है। कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 121 गैर म्यादी वारिटयों एवं 53 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 23 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 लीटर कच्ची तथा 77 पाव देशी तथा 408 बॉटल अंग्रेजी शराब एवं 12 बॉटल बीयर जप्त की गयी है। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।


Author: Jai Lok






