Download Our App

Home » News » बरगी दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश जारी होने पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने संतोष व्यक्त किया

बरगी दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश जारी होने पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने संतोष व्यक्त किया

जबलपुर (जय लोक)। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आज कहा कि गत दिनों उन्होंने जबलपुर में बरगी के भीषण हादसे पर जिन गंभीर सवालों को उठाया था  आज राज्य सरकार द्वारा उन्ही बिंदुओं को लेकर न्यायिक जांच के आदेश जारी किए हैं। न्यायिक जांच मध्य प्रदेश उच्चतम न्यायालय के सेवा निवृत्त माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में की जायेगी।

उन्होंने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट करके कहा कि बरगी जलाशय में 13 लोगों की मौत के दर्दनाक हादसे के कारणों की न्यायिक समीक्षा कराने का सरकार का निर्णय एक समझदारी भरा उठाया गया कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि हादसे के बाद जबलपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में हादसे को लेकर उन्होंने जिन महत्वपूर्ण और जरूरी बिंदुओं को उठाया था उन्ही बिंदुओं को सरकार द्वारा गठित जांच समिति में शामिल किया गया है, उन्होंने इसे जनहित से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए इसकी गंभीरता और निष्पक्षता से जांच आवश्यक है।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसुचना में दुर्घटना के कारणों, राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा, सुरक्षा के मानकों, जल परिवहन गतिविधियों के ऑडिट, क्रूज संचालन की एसओपी (स्ह्रक्क) तथा क्विक रिस्पोंस टीम के गठन के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि क्रूज को बाहर निकलकर तुरंत उसे नष्ट कर देना भी जांच का विषय होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि गंभीरता से की गयी जांच भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने में प्रभावी होगी।

 

 

क्रूज मामले में महत्वपूर्ण निर्णय: रिट. जस्टिस संजय द्विवेदी करेंगे पूरी जाँच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बरगी दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश जारी होने पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने संतोष व्यक्त किया

Top Headlines

Live Cricket