Download Our App

Home » Uncategorized » बरगी बाँध फिर लबालब खोले जा सकते हैें गेट

बरगी बाँध फिर लबालब खोले जा सकते हैें गेट

जबलपुर (जय लोक)। बरगी बांध का जल स्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया है। बांध की वास्तविक उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 एमसीएम के विरुद्ध वर्तमान में 3205.50 एमसीएम (100.80त्न) जल भंडारित है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 362 क्यूमेक है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं जलभराव क्षेत्र में हुई वर्षा को देखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए अगले 24 घंटे के भीतर जल द्वारों से लगभग 400 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है।
इससे माँ नर्मदा के घाटों पर जल स्तर लगभग 2 से 3 फीट बढ़ सकता है।जल की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा कभी भी घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
जिला प्रशासन ने सर्वसाधारण से अपील है कि माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और सावधानी बरतें।

 

नगर निगम ने एमपीईबी से वसूले ढाई करोड़ रुपए

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बरगी बाँध फिर लबालब खोले जा सकते हैें गेट
error: Content is protected !!