
जबलपुर जय लोक। आज 11 सिंतबर की रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर 422.70 मीटर आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 3171 एमसीएम (99.72%) है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 802 क्यूसिक है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए कल दिनांक 12 सिंतबर को सुबह 10 बजे जल की निकासी को 395 क्यूसिक से बढाकर 780 क्यूसेक किया जायेगा। अब 5 जल द्वार 1.00 मीटर ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा। सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।






